MDM (Mid day Meal) App का उपयोग कैसे करें और Password Reset समस्या को कैसे हल करें

        शिक्षक साथियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमें प्रतिदिन शाला  में मध्याहन भोजन  (Mid day Meal)वितरण कराना आवश्यक होता है, और उसकी जानकारी पोर्टल  पर नियमित रूप से भेजना पड़ती है, और हम अभी तक मध्याहन  भोजन वितरण की जानकारी s.m.s. के माध्यम से भेजते रहे हैं | 

        परंतु कुछ शिक्षक साथियों के मोबाइल से एस एम एस पोर्टल पर नहीं पहुंच पाते उसमें कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण या s.m.s. भेजने का उचित फॉर्मेट उपयोग ना करने के कारण पोर्टल  पर जानकारी अपडेट नहीं हो पाती | 

MDM-app


            इसके समाधान के लिए शासन द्वारा MDM  एम डी एम (Mid day Meal)ऐप लांच की गई है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं | और इस ऐप के द्वारा एमडीएम वितरण की जानकारी तुरंत अपडेट कर सकते हैं इस ऐप में लॉगिन करने के लिए एमडीएम पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होती है |


             एमडीएम ऐप में लॉग इन करने के लिए कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर खोलें और एमडीएम ऐप डाउनलोड करें APP डाउनलोड हो जाने के बाद उसे ओपन करें, खुलते ही ऐप द्वारा आप से कुछ परमिशन मांगी जाएंगी | परमिशन को Permission allow करते जाएं |

Permission allow


    अब MDM App खुलने के बाद सर्वप्रथम अपनी स्टेट का चुनाव करें और चेंज स्टेट पर क्लिक करें

Change-state



अब MDM App के LEFT कोने पर क्लिक कर नीचे लॉगिन पर क्लिक करें |

App-Login

            लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन Login  करें परन्तु  ध्यान रखें  लॉगिन करते समय लॉगिन के ऊपर बने चेक बॉक्स 🖵 पर क्लिक ना करें अन्यथा आप ऐप में लॉग इन नहीं कर सकेंगे |

Fill-Login

            मध्याहन भोजन वितरण की जानकारी भेजने के लिए चित्र में दिखाएं अनुसार टोटल मील सर्व Total Meals Served पर क्लिक करें और विद्यालय में लाभान्वित छात्रों की संख्या दर्ज कर सबमिट Submit पर क्लिक करें

Total-meals-served



             Submit पर क्लिक करते ही आपको चित्र में दिखाएं अनुसार अपनी शाला की जानकारी प्रदर्शित होगी |

MDM-Served

         यदि आपकी शाला में  किसी दिन मध्याहन  भोजन MDM  वितरण नहीं किया गया तो केवल शून्य 0  टाइप करें आपके सामने नीचे की ओर मध्याहन भोजन वितरण ना होने के कारण की कैटेगरी खुल जाएंगी  कैटेगरी चुने और Submit  पर क्लिक करें सहायता के लिए नीचे चित्र में दिखाया गया है |

MDM-not-serv

यह जानकारी MDM App का उपयोग Use करने सम्बन्धी थी और यदि आपको Password Reset करने या नया NEW Password पासवर्ड बनाने में कोई समस्या आ रही है तो नीचे दिए चरणों का पालन करें :-

सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome ब्राउज़र खोलें और टाइप करे या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे आप MDM पोर्टल के होम पेज पर पहुच जायेगे 

            https://mdmhp.nic.in/Home/Index/HP

Click-Login

या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे तो आप login पेज पर पहुँच जायेगें अब Forgot Password पर क्लिक करें 

                    https://mdmhp.nic.in/Home/Login

Forgot-password

अब आप के सामने एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर अपना MDM (Mid day Meal)पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करे और प्रश्न को हल कर उत्तर बॉक्स में लिखें जैसे 5+4= 9 , 9-3= 6 इत्यादि  इसके बाद Send-otp पर क्लिक करें  यदि आपको को असुविधा हो तो सीधे इस लिंक पर क्लिक करें 

                        https://mdmhp.nic.in/MDMAccount/ForgotPassword

Send-otp

Send-otp पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर एक 6 अंकों का OTP आएगा तो पेज को नीचे की और खिसकाए और OTP के बॉक्स में OTP भरें और Reset Password पर क्लिक करे 

Fill-otp


अब आपके सामने एक नया New पासवर्ड Password  बनाने का विकल्प सामने आएगा पासवर्ड बनाते समय याद रखें पासवर्ड कम से कम 8 अक्षरों का होना जरुरी है और इसमें  चार चीजों का समावेश होगा  1.A-Z , 2. a-z , 3.@!#$%&* , 4. 012-789 जैसा की नीचे चित्र में उदाहरण दिया गया है |
Create-Password
        पासवर्ड Password बन जाने के बाद Reset Password पर क्लिक करे आपके सामने एक Successfully का मेसेज आ जायेगा |
Successfully-update

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होंगी | धन्यवाद ||